फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   committee filed replied in court in Urs case at Taj Mahal in Agra

Agra: ताजमहल में उर्स मामले में कमेटी का जवाब दाखिल, जानें मस्जिदों में नमाज का समय

Thu, 11 Apr 2024 08:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 08:50 AM IST
सार

ताजमहल में उर्स मामले में कमेटी ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अभाहिं महासभा ने उर्स बंद कराने के लिए वाद दायर किया था। 

विज्ञापन
committee filed replied in court in Urs case at Taj Mahal in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने ताजमहल के अंदर शाहजहां उर्स कमेटी की ओर से मनाए जाने वाले उर्स के कार्यक्रम को बंद कराने के लिए अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया कि कमेटी के सदस्यों ने बिना अनुमति के उर्स का आयोजन किया था। मामले में 10 अप्रैल उर्स कमेटी अध्यक्ष ने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब दाखिल किया। 22 मई को अखिल भारत हिंदू महासभा अपना जवाब दाखिल करेगी।

विज्ञापन


शाहजहां उर्स कमेटी ने जवाब में कहा है कि ताजमहल के अंदर जो उर्स का कार्यक्रम से पहले पुरातत्व विभाग के साथ एक मीटिंग बुलाई जाती है। सभी सदस्यों के हस्ताक्षर लेने के बाद जिम्मेदारी दी जाती है। 2022, 2023 और 2024 में भी पुरातत्व ने उर्स के लिए बैठक बुलाई थी। जिसके लेटरपैड की छायाप्रति भी अदालत में पेश की। 

विज्ञापन

ईदगाह में नमाज सुबह 7 बजे

मस्जिदों में ईद की नमाज का समय मुकर्रर हो गया है। बृहस्पतिवार को हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे ईदगाह पर पुराने शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी नमाज अदा कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ईद की नमाज के लिए ताजमहल में 11 अप्रैल को सुबह 7 से 9 बजे तक नमाजियों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। अधीक्षण पुरतात्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि इस दौरान ताजमहल की टिकट खिड़कियों से टिकटों की बिक्री भी नहीं होगी। 

ईद की नमाज का वक्त

  • शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे।
  • शाही जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे।
  • पंचकुइयां कब्रिस्तान में सुबह 7:15 बजे।
  • अकबरी मस्जिद में सुबह 8:00 बजे।
  • मरकज टाल हबीबुल्लाह में सुबह 8:00 बजे।
  • मस्जिद मोतमद खां में सुबह 9:00 बजे।
  • मस्जिद ताजमहल में सुबह 9:00 बजे।
  • शाही मस्जिद (कलां) साबुन कटरा में सुबह 9:00 बजे।
  • शाही मस्जिद (लोहा मंडी) में सुबह 9:15 बजे।
  • मस्जिद नूरानी (नूरी दरवाजा) में सुबह 9:45 बजे।
  • मस्जिद जाल फुलट्टी में सुबह 9:45 बजे।
  • मस्जिद दरगाह सैयदना अबुल उला में सुबह 10 बजे
  • मस्जिद रफी उल जमा (राजामंडी) में सुबह 7:00 बजे।
  • मस्जिद शम्सी कॉलोनी, सिकंदरा में सुबह 7:15 बजे।
  • मस्जिद अबू बक्र, लोहामंडी में सुबह 7:15 बजे।
  • मस्जिद इब्राहीमी, सैफी नगर में सुबह 7:30 बजे।
  • शिया ईदगाह भोगीपुरा शाहगंज में सुबह 7:00 बजे।
  • जामा मस्जिद मीर नियाज अली शाहगंज में सुबह 8:00 बजे।
  • मस्जिद मीर अकबर अली शाहगंज में सुबह 8:00 बजे।
  • मस्जिद आगा साहिब गुदड़ी मंसूर खां में सुबह 9:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed