फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commitment to improving women's health

Agra News: महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बनाने का संकल्प

Wed, 17 Sep 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Commitment to improving women's health
फोटो28जिला अस्पताल में रक्तदान करते जिला​​धिकारी प्रणय सिंह साथ में सीएमओ व सीएमएस । स्रोत:वि
कासगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश के धार जिले में आयोजित कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने फीता काटकर किया। भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के चार स्तंभों में नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब जब सशक्त होंगे तब देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बने, हर बच्चा पोषित हो। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि परिवार सशक्त होंगे तो देश मजबूत होगा। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी। स्वस्थ जीवन शैली और पोषण को जन आंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की।600 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया उपचार : जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित हुए शिविर में 600 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर दवाएं दीं। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करके टीके लगाए गए। बुखार के 89 मरीज पहुंचे। 72 मरीजों को होम्योपैथिक दवाएं, 77 मरीजों को आयुर्वेदिक दवाएं दी गईं। 77 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। रक्तचाप के 201 मरीज पहुंचे। इसके अलावा अन्य मरीजों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

डीएम, सीएमओ ने किया रक्तदान:
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करते हुए स्वयं रक्तदान किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article