फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commission member listened to women's problems

Agra News: आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Commission member listened to women's problems
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई बुधवार को सोरों लोक निर्माण विभाग में हुई। अध्यक्षता आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने की। इस दौरान नौ प्रकरणों में पीडि़त महिलाओं को सहायता देेने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र व जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। सदस्य रेनू गौड़ ने जनसुनवाई में आए नौ प्रकरण में पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता से जोड़ा जाए। जनसुनवाई के सदस्य रेनू गौड़ ने आंगनबाड़ी केंद्र बहादुर नगर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को अन्नप्राशन व महिलाओं की गोद भराई कर बच्चों को फल वितरित किए। इसके बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed