फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commissINER VISIT

मंडलायुक्त के आदेशों के बाद सतर्क हुआ प्रशासन

Mon, 16 Mar 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
commissINER VISIT
मैनपुरी। मंडलायुक्त की ओर से डीएम को दिए गए निर्देशों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में चिह्नित भू-माफियाओं व दर्ज मामलों में जल्द जांच पूरी किए जाने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। मामलों में की गई कार्रवाई का ब्योरा भी शासन को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मंडलायुक्त ने जनपद में आने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशित किया था। दर्ज मामलों में जल्द से जल्द जांच पूरी कर अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात भी कही थी। मंडलायुक्त के निर्देशों के बाद डीएम की ओर से भी संबंधित अधिकारियों को मामलों के जल्द निस्तारण के आदेश जारी किए जा चुके हैं। उधर थाना प्रभारियों को भू-माफियाओं पर दर्ज मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किए जाने को कहा गया है। जिले में वर्ष 2019 तक करीब 16 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें भोगांव में करोड़ों की जमीन का घोटाला भी शामिल है। इसमें कई लेखपाल सहित कई लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उक्त मामले में गंभीरता के साथ जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिर्फ 25 लोगों के विरुद्ध लगी चार्जशीट
भोगांव थाने में 57 लोगों के विरुद्ध एंटी भू-माफिया के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। अभी तक पुलिस 57 में से सिर्फ 25 लोगों के विरुद्ध ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकी है। अन्य की संलिप्तता की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशों पर अमल के साथ ही भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। जांच व कार्रवाई प्राथमिकता के साथ की जा रही है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed