{"_id":"621e2d36b8ae747cda15021b","slug":"commercial-lpg-cylinders-price-hike-before-holi-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: होली से पहले व्यावसायिक सिलिंडर पर 105 रुपये की बढ़ोतरी, बाहर का खाना होगा महंगा !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: होली से पहले व्यावसायिक सिलिंडर पर 105 रुपये की बढ़ोतरी, बाहर का खाना होगा महंगा !
Wed, 02 Mar 2022 08:28 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:28 AM IST
सार
होली से पहले व्यावसायिक सिलिंडर 105 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे में बाहर की मिठाई और होटल-रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
व्यावसायिक सिलिंडर पर मंगलवार को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब ये 2049.50 रुपये का मिलेगा। आगरा के ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि एक फरवरी को 1944.50 रुपये का सिलिंडर था। एक मार्च को नई कीमत आने पर इसमें 105 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
अब इसकी कीमत 2049.50 रुपये है। नई दर से इसकी बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि तीन महीने से लगातार व्यावसायिक सिलिंडर के दाम कम हो रहे थे, इस बार बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत यथावत हैं।
विज्ञापन
छह माह में बढ़े 278 रुपये
- अक्तूबर : 1771.50 रुपये
- नवंबर : 2038 रुपये
- दिसंबर : 2139 रुपये
- जनवरी : 2036.50 रुपये
- फरवरी : 1944.50 रुपये
- मार्च : 2049.50 रुपये
Trending Videos
बढ़ोतरी पर दुकानदारों ने ये कहा
आगरा स्वीट्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से सामान की लागत बढ़ जाती है। सरकार को चाहिए कि गैस सिलिंडर के दामों में कम करे, इससे फड़, रेस्टोरेंट और मिष्ठाई विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ता है।मिष्ठान विक्रेता पवन गर्ग ने बताया कि सिलिंडर से ही सभी खाने-पीने का सामान बनता है। इससे खाने-पीने के सामान बनाने की लागत बढ़ जाती है। खाद्य सामग्री महंगी हो जाती है, आम आदमी पर भी इसका असर पड़ता है।