{"_id":"61d023257f76871f6403176f","slug":"commercial-lpg-cylinder-price-reduced-on-new-year-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर राहत: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 102.50 रुपये हुआ सस्ता हुआ, जानिए नई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर राहत: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 102.50 रुपये हुआ सस्ता हुआ, जानिए नई कीमत
Sat, 01 Jan 2022 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:17 PM IST
सार
नए साल पर थोड़ी राहत मिली है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत घटा दी गई है।
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए साल के पहले दिन व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है। 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 102.50 रुपये सस्ता हो गया है। अब इसकी कीमत 2036.50 रुपये हो गया है। घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि अभी तक 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2139 रुपये का था। बीते महीने इस सिलिंडर पर 101 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। एक जनवरी से नई कीमत पर उपभोक्ताओं को यह सिलिंडर मिलेगा। घरेलू सिलिंडर 912.50 रुपये का ही मिलेगा, इसके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन