महंगाई: घरेलू रसोई गैस के बाद 250 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़े व्यावसायिक सिलिंडर के दाम, आगरा में इतने का मिलेगा
घरेलू गैस सिलिंडर के बाद व्यावसायिक सिलिंडर भी महंगा हो गया है। शुक्रवार से व्यावसायिक गैस सिलिंडर के रेट बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी करीब 250 रुपये प्रति सिलिंडर की हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू सिलिंडर पर कीमत बढ़ने के बाद व्यावसायिक सिलिंडर भी 254 रुपये महंगा हो गया है। दो महीने में 19 किलो के सिलिंडर पर 351 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। नई कीमत शुक्रवार से लागू हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-पीएनजी, घरेलू सिलिंडर के बाद व्यावसायिक सिलिंडर पर दाम बढ़ने से लोगों पर महंगाई की मार बढ़ गई है।
आल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोएिशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत अब 2295.50 रुपये हो गई है। एक फरवरी को इसकी कीमत 1944.50 रुपये थी। एक मार्च में इसकी कीमत 105 रुपये बढ़ी और 22 मार्च को आठ रुपये की कटौती हुई और घरेलू सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। एक अप्रैल को व्यावसायिक सिलिंडर फिर महंगा हुआ और इसके दाम 254 रुपये बढ़ गए।
गैस और पेट्रोलियम के दाम
व्यावसायिक सिलिंडर: 2295.50 रुपये
घरेलू सिलिंडर: 962.50 रुपये
सीएनजी: 83.53 रुपये किग्रा
पीएनजी: 45.00 रुपये
पेट्रोल: 101.40 रुपये
डीजल: 92.95 रुपये
12 दिन में 6.38 रुपये पेट्रोल-6.42 रुपये डीजल महंगा
- पेट्रोल-डीजल की कीमत बीते 12 दिन में तेजी से बढ़ी हैं। इसमें पेट्रोल के दामों पर 6.38 रुपये और डीजल के दामों पर 6.42 रुपये बढ़े हैं। अब पेट्रोल की कीमत 101. 40 रुपये प्रति लीटर और डीजन की कीमत 92.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सीएनजी 11.03 रुपये और पीएनजी पर 6.50 रुपये महंगी
- सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सीएनजी पर 11.03 रुपये और पीएनजी पर 6.50 रुपये बढ़े हैं। अब सीएनजी की कीमत 83.53 रुपये प्रति किग्रा और पीएनजी के दाम 45 रुपये हो गए हैं। एक बार में पहली बार सबसे ज्यादा दाम बढ़े हैं। 50 रुपये सिलिंडर महंगा होने पर कीमत हुई 962 रुपये
- घरेलू सिलिंडर बीते महीने महंगा हुआ था। इस पर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। अब इसकी कीमत 962.50 रुपये है। सब्सिडी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। अब भी 12.29 रुपये ही खाते में पहुंचती है। इससे गृहस्थी पर सीधा असर पड़ा है।
ये बोले लोग:
आगरा स्वीट्स मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशनन के अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से नाश्ते से लेकर मिठाई-पकवान बनाने पर सीधा असर पड़ता है। लेकिन दो महीन में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी से महंगाई का असर आम जन पर पड़ेगा।यूपी वेडिंग एसोसिएशन के अतिन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शादी-समारोह में भोजन सामग्री बनाने में व्यावसायिक सिलिंडर का ही उपयोग होता है। इसकी कीमत दो महीने में 350 रुपये से अधिक होने से लागत बढ़ जाएगी। इसका असर सामान्य लोगों पर अधिक पड़ेगा।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट पर व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से लागत बढ़ जाएगी। एक बार में 254 रुपये की बढ़ोत्तरी से व्यापार प्रभावित होगा। इससे महंगाई और बढ़ेगी, सरकार को कीमत पर नियंत्रण करना चाहिए।
राधाविहार कॉलोनी निवासी गृहिणी मोनिका जौहरी ने कहा कि पीएनजी और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। इससे सीधे घर का खर्च बढ़ गया है। घर में दो वाहन हैं, इससे पेट्रोल का अतिरिक्त खर्च बढ़ा है। सरकार को इनकी कीमत कम करके आमजन को राहत देनी चाहिए।