फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Comment in abusive language for Lodhi society on Facebook

फेसबुक पर लोधी समाज के लिए अभद्र भाषा में की टिप्पणी

Tue, 15 Feb 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Comment in abusive language for Lodhi society on Facebook
कासगंज। फेसबुक पर लोधी समाज के लिए अभद्र भाषा में टिप्पणी किया जाना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसकी टिप्पणी को शांतिभंग होने की आशंका को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कई दिनों से लोधी समाज पर संजय निवासी हाजीपुर सहावर द्वारा अभद्र भाषा में एक टिप्पणी की गई। वायरल होने पर यह टिप्पणी पुलिस तक पहुंच गई। इससे क्षेत्र चुनावों में चलते शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। अभद्र भाषा में टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही टिप्पणी से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई थी। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य किसी तरह से कोई भी शांतिभंग करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed