फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   com

अब टैग से होगी बेसहारा गोवंशों की पहचान

Thu, 12 Mar 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
com
मैनपुरी। बेसहारा गोवंशों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से निपटने के लिए पशुपालन विभाग ने पशुओं के टैगिंग कार्यक्रम की शुरुआत की है। इससे गोवंशों की पहचान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग द्वारा सभी गोवंशों को एक टैग लगाया जाएगा। पशुपालन विभाग की टीम टैगिंग के दौरान गोवंश के मालिक का पूरा डाटा लेगी। इसे पशुपालन विभाग में रिकॉर्ड के रूप में रखा जाएगा। इसके बाद जब भी कोई गोवंश निराश्रित घूमता मिलेगा तो उसकी पहचान की जा सकेगी। इसके लिए कार्य शुरू भी हो गया है। जिले में कुल 86]469 गोवंशों की टैगिंग कराई जानी है। इसमें बेसहारा गोवंश भी शामिल हैं। जिन बेसहारा गोवंशों की टैगिंग होगी उनके डाटा में बेसहारा दर्ज कर उन्हें गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे गोशाला से गोवंश छोड़े जाने की शिकायतों पर भी लगाम लग सकेगी। शासन के आदेश के बाद पशुपालन विभाग ने टैगिंग का काम शुरू करा दिया है। मार्च के अंत तक सभी गोवंशों की टैगिंग कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैग न लगवाने वालों पर होगी कार्रवाई
शासन के आदेश के बाद शुरू हुई गोवंशों की टैगिंग में पशुपालन विभाग को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दरअसल कुछ लोग टैग लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पशुपालन विभाग द्वारा समझा बुझाकर टैग लगाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जो लोग गोवंशों को टैग नहीं लगवाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिले में गोवंशों की टैगिंग का कार्य किया जा रहा है। सभी लोगों से अपील है कि वे अपने पशुओं को टैग लगवाएं, इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है।
डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed