{"_id":"613b9b5f8ebc3e88b96ce10b","slug":"colorful-start-of-ganeshotsav-devotees-took-out-procession-and-cheered-bappa-kasganj-news-agr5071142131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर लगाए बप्पा के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेशोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर लगाए बप्पा के जयकारे
विज्ञापन
कासगंज के नदरई में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालते भक्त
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गणेश चतुर्थी पर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। भक्तों ने गणेश मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजा अर्चना की। वहीं भक्तों ने शोभयात्राओं का आयोजन कर पंडालों में गणेश प्रतिमाओं को विराजित कराया। बड़ी संख्या में भक्तों ने अपने घरों में भी गणपति को विराजित किया। इसी के साथ ही 10 दिवसीय गणेेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया।
पर्व को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। भक्तों ने सुबह से पर्व की तैयारियां शुरू कर दीं। बाजार से खरीदकर लाई गई गणेश प्रतिमाओं को घर में विराजित कराकर पूजा-अर्चना की। शहर के प्रभुपार्क पर बने सिद्घ विनायक मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गणेश प्रतिमा को नए परिधान पहनाकर मोदक का भोग लगाया गया। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को सजाकर पूजा-अर्चना की।
पक्की गली पर बने बिड़ला कल्याण धर्मशाला में गणेश पंडाल सजाया गया। इस पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजित करने से पूर्व शोभायात्रा का आयोजन हुआ। गणेश प्रतिमा को शहर के विभिन्न मागों पर भ्रमण कराया गया। इस दौरान राजेंद्र बिरला, अजय डांगरा, राहुल वार्ष्णेय, कौशल किशोर वार्ष्णेय, शोभित बिरला, राकेश बिरला एडवोकेट, तपन बिरला, पीयूष गुप्ता, निशीथ गुप्ता, संजय दरक, ललित बिरला, राजू मराठा, अक्षय मराठा, सत्यवान मराठा, यश, प्रभात, नितिन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के नावल्टी रोड, रेलवे रोड, सोरों गेट सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने गणेश पंडाल सजाए।
विज्ञापन
विद्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
कासगंज। एसजेएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न छात्र/छात्राओं ने गणेश के स्वरुप में सजकर भजन, नृत्य, गीत, आरती आदि कार्यक्रम प्रस्तुुत किए। विद्यालय केे प्रबंधक अशोक कुमार तायल और प्रधानाचार्य एम के बशिष्ठ ने छात्र/छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एनआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विवेक राजपूत ने मां वाणी तथा भागवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रजल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षका श्वेता अग्रवाल ने गणपति बप्पा मोरिया भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान अमित उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, पंकज कुमार, पी सिंह, मोहन लाल शर्मा, भूपेंद्र, आनंद प्रकाश, संजय उपाध्याय, सचिन मौर्य, श्वेता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कासगंज के एसजेएस पब्लिक स्कूल में सजाई गई गणेश भगवान की झांकी- फोटो : KASGANJ