फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Collided with brother-in-law and brother-in-law going on bike one died other is in serious condition

सांड बना काल: बाइक से जा रहे जीजा-साले से टकराया, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 20 Apr 2024 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 08:10 AM IST
सार

सांड़ से बाइक सवार जीजा-साले टकरा गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साले की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Collided with brother-in-law and brother-in-law going on bike one died other is in serious condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह  खेड़ा राठौर में बृहस्पतिवार आधी रात को साइकिल ट्रैक पर बाइक सवार जीजा-साले सांड़ से टकरा गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई। जबकि साला घायल हो गया।
विज्ञापन


दिहौली (धौलपुर) के डोडीपुरा गांव के भीकम सिंह उदी के लखनपुरा सराय के साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को आए थे। उनके साथ दिहौली के मरैना गांव के जीजा अशोक कुमार थे। दोनों बृहस्पतिवार रात को वापस लौट रहे थे। रात 12 बजे के करीब खेड़ा राठौर में साइकिल ट्रैक पर सांड़ ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जैतपुर सीएचसी ले जाया गया जहां अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। खेड़ा राठौर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक का शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस हो गई खराब, समय पर नहीं मिल सका इलाज
घायल भीकम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कॉल पर एंबुलेंस पहुंची। थोड़ी दूर चलने के बाद ही एंबुलेंस खराब हो गई। ठीक नहीं हुई तो दूसरी एंबुलेंस बुलाई। तब कहीं जाकर अशोक कुमार को इलाज के लिए सीएचसी पर ले पहुंचे। इस दौरान एक घंटे का समय लग गया, एंबुलेंस खराब नहीं होती तो समय पर इलाज मिल सकता था। हादसे के बाद अशोक कुमार की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed