{"_id":"6197e59e8e985966f7692e73","slug":"colleges-were-negligent-in-forwarding-the-scholarship-form-mainpuri-news-agr515147671","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति फार्म अग्रसारित करने में कॉलेजों ने बरती लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति फार्म अग्रसारित करने में कॉलेजों ने बरती लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पूर्वदशम् छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रसारित करने में कॉलेजों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। अग्रसारण की आखिरी तारीख में चार दिन ही शेष बचे हैं। इसके बाद भी कॉलेजों के पास तकरीबन दस हजार आवेदन लंबित हैं। अगर समय से कॉलेजों ने आवेदन अग्रसारित नहीं किए तो आवेदकों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ेगा।
पूर्वदशम छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए शासन ने अंतिम तिथि 19 कर दी थी। ऐसे में 19 नवंबर तक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन कर अपने विद्यालय में अभिलेख जमा कर दिए। इसके बाद कॉलेजों की जिम्मेदारी शुरू होती है। इन कॉलेजों को जांच के बाद सही आवेदनों को समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित करना था।
इसके लिए 23 नवंबर अंतिम तारीख है। लेकिन अब तक जिले के कॉलेजों के स्तर पर पूर्वदशम छात्रवृत्ति के दस हजार के करीब आवेदन अग्रसारण के लिए लंबित हैं। कई बार निर्देश के बाद भी कॉलेज इन्हें अग्रसारित नहीं कर रहे हैं। आगामी चार दिनों में इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों को अग्रसारित करना मुश्किल होगा। इसी आशंका के चलते समाज कल्याण अधिकारी ने कॉलेजों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द आवेदन अग्रसारण का काम पूरा करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
अग्रसारण के लिए लंबित आवेदन
अनुसूचित जाति के 1545
सामान्य वर्ग के 600
पिछड़ी जाति के 7285
अल्पसंख्यक वर्ग के 620
सभी कॉलेजों को 23 नवंबर से पहले पूर्वदशम छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रसारित करने के लिए पत्र भेजा है। आवेदन अग्रसारित न करने पर संबंधित कॉलेज के छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे।
डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी