फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   College manager was duped into investing 61 lakh rupees and 350 grams of gold was stolen case registered

Agra: काॅलेज प्रबंधक को निवेश का दिया झांसा, 61 लाख रुपये और 350 ग्राम सोना हड़पा; मुकदमा हुआ दर्ज

Mon, 12 May 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 09:28 AM IST
सार

आगरा में एक कॉलेज प्रबंधक को निवेश का झांसा देकर  61 लाख रुपये और 350 ग्राम सोना हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 

विज्ञापन
College manager was duped into investing 61 lakh rupees and 350 grams of gold was stolen case registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग में रहने वाले काॅलेज प्रबंधक के परिवार से बेटे के दोस्त ने धोखाधड़ी कर ली। अपनी कंपनी में निवेश का झांसा देकर 61 लाख रुपये और 350 ग्राम सोना ले लिया। अब धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

चाैधरी मार्केट, दयालबाग निवासी श्याम चाैधरी ने केस दर्ज कराया। वह रमन सिंह डिग्री काॅलेज, राया, मथुरा के प्रबंधक भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ता था। उसके साथ अनमोल यादव उर्फ साहिल भी पढ़ता था। वह राहुल ग्रीन फेज-2 का है। उसका घर भी आना-जाना था। वर्ष 2020 में उनका बेटा बीटेक करने आगरा से बाहर चला गया। वर्ष 2023 में अनमोल उससे मिलने पहुंचा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन उसके साथ ही रहा। तब अपनी कंपनी नेक्सस कैपिटल के बारे में बताया। कहा कि कंपनी पिता अतुल यादव और मां प्रतिमा यादव चलाते हैं। उसका टर्नओवर 200 करोड़ है। इसमें निवेश, मैनेजमेंट और ट्रेडिंग के बारे में बताया। आरोप है कि उसने कंपनी में निवेश पर 6 महीने में दोगुना लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाद में अनमोल माता-पिता के साथ घर आया। निवेश के बारे में बताकर बातों में ले लिया। नवंबर 2023 से रकम लेना शुरू कर दिया। पत्नी और बेटे से भी रकम और 350 ग्राम सोना ले लिया। अब वापस करने से इन्कार कर रहा है। अतुल यादव मुफीद ए आम इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed