{"_id":"fa7a37e0ad89a22d6bf90e7ab40da737","slug":"college-make-fun-with-student-future-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के चक्कर में नहीं कराया बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के चक्कर में नहीं कराया बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
रुपये के चक्कर में छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा को बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं कराया गया। प्रवेश पत्र न आने से वह परीक्षा में नहीं बैठ सकी।
मामला श्री ममता गर्ल्स इंटर कालेज, टेढ़ी बगिया का है। यहां की इंटरमीडिएट की छात्रा जीनत पुत्री निसार खां, निवासी प्रकाशनगर ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि विद्यालय की ओर से सात हजार रुपये की मांग की गई। न देने की पर प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को एडीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा जांच करने विद्यालय पहुंचे। पता चला कि विद्यालय ने छात्रा का बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं किया। पूछने पर बताया गया कि छात्रा ने फीस नहीं जमा की थी। एडीआईओएस ने बताया कि जांच में विद्यालय की गलती अधिक दिख रही है। प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर किए जाने की संस्तुति की जाएगी।