{"_id":"5fdde1ed8ebc3e3bb35646b0","slug":"college-administration-objected-to-the-proposed-metro-station-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: एसएन में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन पर कॉलेज प्रशासन ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: एसएन में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन पर कॉलेज प्रशासन ने जताई आपत्ति
Sat, 19 Dec 2020 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:50 PM IST
सार
- मरीजों की परेशानी का हवाला देते हुए प्राचार्य ने स्थान बदलने की मांग की।
- पुरुष छात्रावास के खाली मैदान का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएन में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन पर आपत्ति जताई है। कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की परेशानी का हवाला देते हुए स्थान बदलने की मांग की है। इसके लिए वरिष्ठ पुरुष छात्रावास के मैदान पर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
मेट्रो परियोजना के प्रस्ताव में एक स्टेशन मेट्रन कार्यालय नर्सिंग कॉलेज के पास बनना है। यहां से निकासी और यात्रियों के लिए प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पास में ही नेत्र रोग विभाग, सामने सुपर स्पेशलिटी सेंटर और अन्य विभाग हैं।
विज्ञापन
यहां पर स्टेशन बनने से भीड़भाड़ बढ़ेगी और वाहन भी खड़े होने लगेंगे। इससे मरीजों को परेशानी होगी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल के पास मैदान में स्टेशन बनाने का सुझाव देते हुए प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा है।
विज्ञापन
मेट्रो के अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण
मेट्रो अंडरग्रांउड रहेगी, लेकिन एसएन के बीच में स्टेशन है। इससे पहले पिछले साल तत्कालीन प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर मेट्रो परियोजना की टीम एसएन में भौतिक निरीक्षण कर चुकी है। सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल का भी हाल देखा है।
कमिश्नर के साथ होगी बैठक
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मेट्रन कार्यालय के पास स्टेशन प्रस्तावित है, यहां मरीजों को दिक्कत होगी। इस पर हॉस्टल के खाली पड़े मैदान में यह स्टेशन खोलने को कहा है। इस मसले पर कमिश्नर के साथ बैठक कर निर्णय होगा।