{"_id":"62015f0d46c39f313f0c2efe","slug":"collection-servant-suspended-for-indecency-with-naib-tehsildar-mainpuri-news-agr5236555176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार से संग्रह अमीन ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार से संग्रह अमीन ने की अभद्रता
विज्ञापन
किशनी। नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता करने के मामले में एसडीएम ने संग्रह सेवक को निलंबित कर दिया है। वहीं संग्रह सेवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई से गुस्साए अमीनों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है।
तहसील के संग्रह सेवक धीरी सिंह द्वारा नायब तहसीलदार रोहित कुमार के साथ अभद्रता का मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं संग्रह सेवक की ओर से आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि रविवार शाम छह बजे तहसीलदार कमल कुमार ने उसे रजिस्ट्रार कानूनगो के ऑफिस बुलाया और कपड़े धोने को कहा। जब मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। उसे धमकी दी की दोबारा नजर आया तो निलंबित करा देंगे।
सोमवार को जब इस घटना की जानकारी साथी अमीनों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। उनके द्वारा करीब दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया गया। तहसीलदार कमल सिंह ने बताया कि धीरी सिंह ने शनिवार को नशे में एसडीएम आवास के पास नायब तहसीलदार रोहित यादव से गाली गलौज की। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई तो उसे निलंबित कर दिया गया। अब वह उन पर झूठे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। पहले भी कई बार उक्त कर्मचारी की शिकायतें मिलती रही हैं।
-जयप्रकाश, एसडीएम किशनी