फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   colleagues did not allow the agra resident manager to enter the bank due to coronavirus

कोरोना का खौफ: आगरा से ड्यूटी पर गए सहायक प्रबंधक को बैंक में नहीं घुसने दिया

Tue, 21 Apr 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 12:11 AM IST
सार

सहकर्मियों ने सहायक प्रबंधक को बैंक से किया वापस, 14 दिन में घर में ही क्वारंटीन में रहेंगे

विज्ञापन
colleagues did not allow the agra resident manager to enter the bank due to coronavirus
कोरोना वायरस

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ डर भी फैल रहा है। अवकाश के बाद आगरा स्थित अपने घर से ड्यूटी करने बैंक पहुंचे सहायक प्रबंधक को साथी कर्मचारियों ने बैंक में नहीं घुसने दिया। कहा कि पहले जांच कराओ। शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से बात की तो उन्हें घर में ही क्वारंटीन प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश मिले।
विज्ञापन


शमसाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सहायक प्रबंधक आगरा के रहने वाले हैं। 15 अप्रैल को वे अवकाश पर आगरा गए थे। वहां से सोमवार को वापस आने पर ड्यूटी करने बैंक पहुंचे। वहां साथी कर्मचारियों ने उनके बैंक में घुसने पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


कहा कि आगरा से आए हैं, वहां कई लोग संक्रमित हैं। इसलिए पहले जांच कराएं। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने पर सहायक प्रबंधक को घर भेज दिया गया। शाखा प्रबंधक तेज बहादुर ने बताया कि सहायक प्रबंधक यहां अकेले किराए पर रहते हैं। वे 14 दिन घर पर क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद ड्यूटी पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आगरा से आए हैं तो क्वारंटीन सेंटर में जाएंगे’

कोरोना संक्रमण के मामले में उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर चल रहे आगरा से जो लोग बाहर जा रहे हैं, उन्हें क्वारंटीन (एकांतवास) सेंटर भेजा जा रहा है। ऐसा ही मामला हाथरस में सामने आया है। यहां दो लोगों को सिर्फ इसलिए क्वारंटीन किया गया, क्योंकि वे आगरा से आए थे।

इससे पहले भरतपुर के जिलाधिकारी वहां के एसएसपी को यह निर्देश जारी कर चुके हैं कि आगरा से लगी सीमा पर इतनी सख्ती करो कि एक भी शख्स न आने पाए। उन्होंने इसकी वजह आगरा में संक्रमण ज्यादा होना बताई थी।

अब हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला निवासी दो लोग वहां पहुंचते ही क्वारंटीन किए गए। इनमें से एक की आगरा की मंडी में आढ़त का काम है। लॉकडाउन के चलते उसकी आढ़त चल नहीं रही है। इस कारण वह रविवार की शाम को अपने घर लाला का नगला गया है। 

एक और व्यक्ति चार-पांच दिन पहले इसी मोहल्ले में गया था। दोनों की पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार की दोपहर को पुलिस के साथ लाला का नगला पहुंची और दोनों को क्वारंटीन सेंटर दून पब्लिक स्कूल में ले गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed