{"_id":"61bb807761e68c5f1438e1fb","slug":"cold-winds-increased-the-winter-people-kept-chilling-mainpuri-news-agr518049052","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सर्द हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। धूप न निकलने से दिन में भी तापमान में सुधार नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही सर्द हवाओं के चलते मौसम में सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिए रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। उम्मीद थी कि दिन में धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत मिल जाएगी।
लेकिन पूरे दिन धूप नहीं निकलने के चलते राहत नहीं मिल सकी। धूप नहीं निकली तो शाम को भी सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को अभी सर्दी और सताएगी। बादल छाए रहने के चलते आगामी दो दिनों तक धूप न निकलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
कुसमरा में सर्दी बढ़ने के साथ ही अब अलाव जलवाने की मांग भी उठने लगी है। बृहस्पतिवार को कुसमरा में लोगों ने चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को लकड़ी डलवानी शुरू करनी चाहिए। मांग करने वालों में शिवप्रकाश शुक्ला, रामखिलाड़ी, हरिश्चंद्र गुप्ता, गोविंद शुक्ला, रामू पांडेय, विनोद कुमार, ओमेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, शमशाद खां, इदरीश खां, अमित कुमार शामिल हैं।