{"_id":"61043f0a8ebc3e09445bf169","slug":"cold-store-wall-collapsed-due-to-lightning-narrow-survivors-kasganj-news-agr501825622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से कोल्ड स्टोर की दीवार ढही, बाल बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से कोल्ड स्टोर की दीवार ढही, बाल बाल बचे लोग
विज्ञापन
कासगंज में बिजली गिरने से पिनाकपाड़ी कोल्ड स्टोर की क्षतिग्रस्त दीवार
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बृहस्पतिवार की देर शाम हुई तेज बारिश और बिजली गिरने से एक शीतगृह की काफी बड़े हिस्से की बाउंड्रीव़ॉल गिर गई। बिलराम गेट-अतरौली मार्ग पर पेड़ सड़क पर गिर गया और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण यातायात कई घंटे तक प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युतकर्मियों की मदद से पोल सही कराए। सड़क पर गिरे पेड़ हटवाए।
बारिश और हवाओं के बीच पिनाकपाड़ी शीतगृह सोरों रोड़ की दीवार बिजली गिरने के कारण गिर गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। शीतगृह में मौजूद किसान और श्रमिक बिजली गिरने पर दहशत में आ गए। बिजली गिरने की धमक दूर तक सुनाई दी। शीतगृह के शेड में मौजूद किसान रामानंद उपाध्याय ने बताया कि जब बिजली गिरी तो कुछ समझ नहीं आया। तेज आवाज हुई। कुछ देर बाद मालूम हुआ कि बिजली शीतगृह की दीवार पर गिरी।
जिससे करीब 150 मीटर दीवार टूटकर गिर गई। वहीं अतरौली रोड पर हजारा नहर से पहले तेज हवा और बारिश के कारण आम का पेड़ गिर गया और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाली निरीक्षक ने रात में ही रूट डायवर्ट करके वाहन निकाले और विद्युत पोल सही कराए। शुक्रवार की सुबह तक पेड़ सड़क से हट सका।
विज्ञापन
सोरों कस्बा के कटरा मोहल्ला में मकान का छज्जा गिर गया। घटना में परिजन बाल-बाल बच गया। मोहल्ला कटरा निवासी प्रमोद कुमार अपनी पत्नी रेखा और चार छोटे बच्चों के साथ जर्जर हो चुके मकान में रह रहा है। आज सुबह सभी लोग घर के अंदर थे, तभी बाहर दरवाजे के ऊपर का छज्जा गिर गया। जिससे सभी परिजन बच गए। प्रमोद ने बताया कि यदि कोई दरवाजे पर खड़ा होता या फिर घर के बाहर या अंदर जा रहा होता तो हादसा बड़ा हो सकता था।