{"_id":"61aa813358295f5d422be0a4","slug":"cold-increase-in-winter-agra-news-agr516717423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की रजाई में दुबका सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की रजाई में दुबका सूरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। लगातार चौथे दिन मौसम सर्द रहा। सूरज दिनभर बादलों की रजाई में दुबका रहा। सुबह 10 बजे चंद मिनटों के लिए सूरज ने ताकाझांकी की, लेकिन उसके बाद से शाम तक बादल छाए रहे। इस वजह से शुक्रवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाने और दोपहर में धूप खिलने के आसार रहेंगे।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 23.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लगातार चौथे दिन बादल छाए रहे। दो दिन तक बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को भी आर्द्रता 91 फीसदी तक बनी रही। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ऊपर है। दिन में हवा की रफ्तार ज्यादा रहने से सर्द हवा चुभती महसूस हुई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाने और दोपहर में धूप खिलने का अनुमान है। दिन और रात में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। सात दिसंबर तक मौसम का मिजाज स्थिर रह सकता है।
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण हुआ कम
दो दिन तक बूंदाबांदी होने से धूल कणों पर नियंत्रण हुआ है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 329 तक पहुंच गया था, वह शुक्रवार को केंद्रीय 117 दर्ज किया गया। धूल कणों की मात्रा में आई कमी से शहर की हवा में यह सुधार देखने को मिला है।