फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CO removed for negligence in Pinahat uproar

पिनाहट बवाल में लापरवाही पर सीओ हटाए गए

Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
CO removed for negligence in Pinahat uproar
आगरा। पिनाहट में मंगलवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के समर्थकों के बीच हुए बवाल के मामले में सीओ संजय रेड्डी पर गाज गिर गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें पिनाहट से हटाकर सीओ कार्यालय बना दिया है। लापरवाही पर विभागीय जांच भी कराई जा सकती है। उनके स्थान पर सीओ पिनाहट दिनेश कुमार सिंह को बनाया गया है। इसके बाद एसओ पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

पिनाहट में मंगलवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह चंबल का दायरा घटाने के लिए बाइक रैली निकाल रहे थे। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के समर्थक पहुंच गए थे। दोनों के समर्थकों में विवाद के बाद पथराव हो गया था। इसमें गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। विवाद होने पर ही सीओ पिनाहट संजय रेड्डी और एसओ पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा पहले से मौजूद थे। मगर, वह विवाद को नहीं रोक सके। बाद में समर्थकों ने पथराव कर दिया था। एक घंटे तक बवाल होता रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व मंत्री के दो समर्थक की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए, जबकि एक मुकदमा पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक की ओर से पूर्व मंत्री सहित अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया। इनमें विवेचना चल रही है। पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर सीओ पहुंच गए थे। मगर, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सर्किल का फोर्स बुलाकर बवाल को रोका जा सकता था। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद उनको हटाकर सीओ कार्यालय बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर सीओ कार्यालय दिनेश कुमार सिंह को भेजा गया है। सीओ संजय रेड्डी के खिलाफ जरूरत पड़ने पर विभागीय जांच भी कराई जाएगी। एसओ पिनाहट पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed