फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG Price increased six times in Agra CNG costlier Noida

CNG Price: आगरा में छह बार बढ़े दाम, नोएडा से महंगी हुई सीएनजी, जानें रेट

Mon, 19 Dec 2022 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 01:35 PM IST
सार

सीएनजी पंप कारोबारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि सीएनजी के दाम इस साल छह बार बढ़ाए गए हैं। राजस्थान में सीएनजी पर वैट 16 फीसदी जबकि उत्तर प्रदेश में यह 12.5 फीसदी है। इसके बाद भी राजस्थान में सीएनजी सस्ती है।

विज्ञापन
CNG Price increased six times in Agra CNG costlier Noida
पंप पर खड़े सीएनजी वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताज ट्रिपेजियम जोन में शामिल आगरा में सीएनजी नोएडा व गाजियाबाद से भी महंगी है। ऐसे में सीएनजी की गाड़ियों को चलाना महंगा होता जा रहा है। शहर में ऑटो रिक्शा, लोडिंग टेंपो, स्कूल वैन व बसें, मेटाडोर सीएनजी से चलाई जा रही हैं। ऑटो चालकों ने किराया प्रति किमी 1 रुपये किराया बढ़ा दिया है। लोडिंग टेंपो का किराया 1 जनवरी से बढ़ सकता है। प्राइवेट रूप से स्कूलों में लगीं वैन व बसों का किराया भी बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड इस साल 6 बार गैस के दामों में वृद्धि कर चुकी है। सीएनजी चालित वाहनों को चलाने का खर्चा लगातार बढ़ रहा है। इधर पंपों पर गैस की किल्लत भी है। केवल सीधी आपूर्ति वाले पंप ही गैस सुचारु रूप से दे पा रहे हैं। टैंकरों से सप्लाई वाले पंपों पर 24 घंटे गैस नहीं मिल पाती। आगरा में सीएनजी के दाम 97 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि पेट्रोल 96.53 रुपये है। संबंधित लोगों का कहना है कि आगरा में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए यहां प्रदूषण रहित ईंधन पर कुछ राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


शहर                सीएनजी के दाम
दिल्ली             79.56
नोएडा             82.12
मेरठ         86.79
गुरुग्राम        87.89
करनाल        88.22
कानपुर        - 89.81
आजमगढ़        - 95 
मथुरा         -96
मुरादाबाद         -64
(दाम रुपये प्रति किलो में)

अन्य राज्यों में सस्ती है सीएनजी

सीएनजी पंप कारोबारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि सीएनजी के दाम इस साल छह बार बढ़ाए गए हैं। राजस्थान में सीएनजी पर वैट 16 फीसदी जबकि उत्तर प्रदेश में यह 12.5 फीसदी है। इसके बाद भी राजस्थान में सीएनजी सस्ती है। जयपुर में यह प्रति किलो 93 रुपये, धौलपुर में 95.9 रुपये तो अजमेर में 89.83 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में एक ही कंपनी की सप्लाई के कारण भी आगरा में दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। राहत मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से बढ़ाएंगे 30 फीसदी भाड़ा

आगरा लोडिंग टेंपो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने बताया कि सीएनजी 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच रही है। टीटीजेड में 8000 डीजल लोडिंग टेंपो को सीएनजी में बदलवा दिया गया है। अब गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। व्यापारी इतना भाड़ा देने को तैयार नहीं हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। एक जनवरी से 30 फीसदी तक माल भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

दाम बढ़े, उपलब्धता कम हुई

आगरा लोडिंग टेंपो एसोसिएशन के सचिव विजय राठौर ने बताया कि 5 साल पहले 50 रुपये प्रति किलो थी सीएनजी। दाम बढ़ाने वाली कंपनी पंपों पर गैस नहीं दे पा रही है। ऑटो चालकों को रात में कतार लगानी पड़ती है। दिन में भी गैस आसानी से नहीं मिलती। अब पेट्रोल से महंगी पड़ रही है। ऐसे में ईंधन का विकल्प तलाश कर रहे हैं, ताकि सीएनजी का प्रयोग बंद कर दें।

किराया बढ़ाना होगा

 प्रीपेड टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि शहर में अधिकांश वैन और ऑटो रिक्शा सीएनजी से संचालित हैं। दाम बढ़ रहे हैं लेकिन अभी किराया नहीं बढ़ाया। अब दाम 97 रुपये हो गए हैं तो किराया बढ़ाना ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed