फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG-PNG will not be available today and tomorrow note this time

Agra: आज और कल सीएनजी-पीएनजी नहीं मिलेगी, नोट कर लें ये समय

Sat, 09 Mar 2024 10:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 10:45 AM IST
सार

आगरा में दो दिन आज और कल सीएनजी-पीएनजी नहीं मिलेगी। अमर उजाला में माई सिटी पर शीर्षक 'आज और कल सीएनजी-पीएनजी नहीं मिलेगी' में समय नौ मार्च को सुबह 10 बजे से छप गया है, जो गलत है। नोट कर लें नया टाइम...
 

विज्ञापन
CNG-PNG will not be available today and tomorrow note this time
सीएनजी और पीएनजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लाखों सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को दो दिन परेशानी झेलनी होगी। शनिवार और रविवार को गेल इंडिया की ओर से टेढ़ी बगिया सिटी गेट स्टेशन पर पाइपलाइन की मरम्मत का काम करने के कारण सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति ठप रहेगी। शहर में केवल 6 पंपों पर ही इस अवधि में सीएनजी मिल पाएगी, जबकि पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। अमर उजाला में आज के अंक में माई सिटी पर लगी खबर 'आज और कल सीएनजी-पीएनजी नहीं मिलेगी' में समय नौ मार्च को सुबह 10 बजे से छप गया है, जो गलत है। 
विज्ञापन


ग्रीन गैस के एजीएम पीआरओ विनय भारद्वाज ने बताया कि 9 मार्च को रात 10 बजे से लेकर 10 मार्च की शाम 6 बजे तक गैस की आपूर्ति ठप रहेगी। सिटी गेट स्टेशन के पास पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 10 मार्च की शाम को 6 बजे के बाद गैस आपूर्ति चालू की जा सकती है।
विज्ञापन


सीएनजी के ट्रांसपोर्ट नगर मदर स्टेशन समेत ताजनगरी सीएनजी पंप और इनसे जुड़े सभी सीएनजी स्टेशनों की आपूर्ति ठप रहेगी। इसी के साथ घरेलू पीएनजी की सप्लाई भी दोनों दिन बाधित रहेगी। नेशनल हाईवे के किनारे के पांच सीएनजी पंप और कालिंदी विहार के सीएनजी पंप पर ही इन दोनों दिनों में सीएनजी वाहनों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 6 पंपों पर मिलेगी सीएनजी
- कालिंदी विहार सीएनजी पंप
- एनआरएल फिलिंग स्टेशन, एनएच-19
- एक्सप्रेस-वे फिलिंग स्टेशन, एनएच-19
- भगवान फिलिंग स्टेशन, एनएच-19
- संतोष फिलिंग स्टेशन, एनएच-19
- कांत फिलिंग स्टेशन, एनएच-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed