{"_id":"639deafac026d44fe0048b16","slug":"cng-and-png-price-increase-in-agra-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CNG Price: आगरा में पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, पीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी, जानिए नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG Price: आगरा में पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, पीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
Sun, 18 Dec 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:15 AM IST
सार
आगरा में सीएनजी 97 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 98.96 रुपये हो गई है। जबकि पेट्रोल की कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
पंप पर खड़े सीएनजी वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीन गैस लिमिटेड ने आगरा में सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। सीएनजी के दाम में 1.96 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी में 1.93 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई दरें रविवार को सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी। शहर में सीएनजी की कीमत पेट्रोल से अधिक है। पेट्रोल की कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
आगरा में सीएनजी 97 रुपये प्रति किलोग्राम थी, इसकी कीमत बढ़कर 98.96 रुपये हो गई है। जबकि घरेलू पीएनजी 58.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 60.43 रुपये हो गई है। सीएनजी और पीएनजी के दाम सितंबर से ही लगातार बढ़ रहे हैं। सीएनजी उपभोक्ताओं को डीजल और पेट्रोल से महंगी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में सीएनजी 97 रुपये प्रति किलोग्राम थी, इसकी कीमत बढ़कर 98.96 रुपये हो गई है। जबकि घरेलू पीएनजी 58.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 60.43 रुपये हो गई है। सीएनजी और पीएनजी के दाम सितंबर से ही लगातार बढ़ रहे हैं। सीएनजी उपभोक्ताओं को डीजल और पेट्रोल से महंगी पड़ रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं में निराशा
आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर सात निवासी नकुल शर्मा का कहना है कि एक तरफ सरकार ईको फ्रेंडली वाहनों के संचालन पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी रवि यादव का कहना है कि बार-बार दाम बढ़ने से सीएनजी के उपभोक्ताओं को निराशा हो रही है। दूसरे सीएनजी लेने के लिए पंपों पर देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
सीएनजी की आपूर्ति बहाल
दो दिन समस्या रहने के बाद सीएनजी की आपूर्ति शनिवार को सुचारु रही। ग्रीन गैस लिमिटेड के सीएनजी मदर स्टेशन, ताजनगरी में गैस पाइपलाइन के रखरखाव और मरम्मत काम पूरा होने के बाद शुक्रवार रात आपूर्ति बहाल की गई। शनिवार सुबह से प्रभावित पंपों पर सीएनजी दी जाने लगी।फतेहाबाद व ग्वालियर रोड के पंपों के साथ जीवनी मंडी पंप पर सीएनजी की आपूर्ति बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे से बंद की गई थी। इन पंपों पर सीएनजी न मिलने से बाकी पंपों पर भीड़ बढ़ गई थी। आपूर्ति बहाल होने के बाद शनिवार को पंपों पर अपेक्षाकृत कम लंबी कतार देखने को मिली। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे से पीएनजी की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।