फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO took information about Kuchela reach vaccination program

सीएमओ ने कुचेला पहुंच टीकाकरण कार्यक्रम की ली जानकारी

Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CMO took information about Kuchela reach vaccination program
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के 171 स्थानों पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए। शिविर के दौरान 8824 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने सीएचसी कुचेला पहुंचकर टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी ली। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ. पपेंद्र सिहं को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के निरीक्षण में सीएमओ को साफ सफाई व्यवस्था का कार्य चलता मिला। सीएमओ ने सभी क्षेत्रीय कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संगिनी से वीडियो कॉल करके अपने अपने क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्र पर मौजूद हैं या नहीं जानकारी प्राप्त करें। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ. पपेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों, अधिकारियो की उपस्थिति ससमय सुनिश्चित हो। टीकाकरण को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। निरीक्षण के दौरान रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed