फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO strict on private lab not giving dengue test report gave warning

Agra News: डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाली निजी लैब पर सख्त हुए CMO, दी ये चेतावनी

Sun, 04 Sep 2022 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 10:21 AM IST
सार

जिले में अभी एक मरीज में ही डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। निजी लैब संचालकों को डेंगू की जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन 100 लैब की रिपोर्ट आनी चाहिए, पर करीब 20 ही रिपोर्ट दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
CMO strict on private lab not giving dengue test report gave warning
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

ताजनगरी आगरा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद भी निजी लैब संचालक डेंगू की जांच की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिले में डेंगू का एक मामला सामने आ चुका है। वायरल बुखार की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच भी कराई जा रही है। रिपोर्ट न देने वाले निजी लैब को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


दिया जाएगा नोटिस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी करीब 20 लैब ही जांच रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि 100 की रिपोर्ट आनी चाहिए। सभी निजी लैब को निर्देश दे दिया गया है कि वह नियमित रूप से डेंगू की जांच की रिपोर्ट उनके कार्यालय में जरूर उपलब्ध कराएं। जांच रिपोर्ट नहीं भेजने वाले निजी लैब को नोटिस जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

खेरागढ़ की बच्ची में हुई डेंगू की पुष्टि 

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक खेरागढ़ की एक बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके बाद कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियातन रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट किया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड की व्यवस्था की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरटी को किया गया सक्रिय

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिले में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 27 अगस्त के बाद और कोई मामला सामने नहीं आया है। निजी लैब को भी डेंगू के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को सक्रिय कर दिया है। टीम मरीज सामने आने पर तत्काल जानकारी देगी और इलाज की व्यवस्था कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed