फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO stopped the salary of three employees including CHO

Agra News: मोर पंख लेने गए किशोर की तालाब में डूबकर माैत

Tue, 02 Sep 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
CMO stopped the salary of three employees including CHO
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव करपिया में मंगलवार सुबह मोर पंख एकत्रित करने गया 12 वर्षीय किशोर की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव करपिया निवासी सुभाष चंद्र का 12 वर्षीय पुत्र प्रांशू मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मोर पंख लेने के लिए घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा, तब परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। करीब पौने दस बजे उसके कपडे़ तालाब के पास पडे़ दिखाई दिए। इसके बाद तालाब में इधर उधर देखा तो प्रांशू कहीं नजर नहीं आया। कुछ ग्रामीण तालाब के अंदर गए और तलाश के बाद प्रांशू को बाहर निकाल कर लाए। और सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed