फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO stopped the salary of three employees including CHO

Agra News: सीएमओ ने सीएचओ सहित तीन कर्मचारियों का रोका वेतन

Tue, 02 Sep 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
CMO stopped the salary of three employees including CHO
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने मंगलवार को सीएचसी कुरावली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बैठक भी की। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ सहित तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली का निरीक्षण करने पहुंचे सीएओ ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और पैथोलाजी की व्यवस्थाओं पड़ताल की। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डाॅ. जेपी वर्मा को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक रोगी को बेहतर तरीके से इलाज उपलब्ध कराया जाए। बुखार रोगियों की जांच के बाद ही पांच दिन तक की दवा दी जाए। इसके बाद सीएमओ साप्ताहिक ब्लाक बैठक में भाग लेने पहुंचे। यहां सीएचओ, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम को निर्देश दिए कि जहां भी शिविर लगाएं वहां सभी लाजिस्टिक उपलब्ध रखें। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र सराय लतीफ की एएनएम मीरा देवी का लाजिस्टिक न ले जाने, सीएचओ मुकेश कुमार, क्षितिज कुमार को बैठक में उपस्थित न होने पर एक- एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र सहादतपुर, करीमगंज का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डाॅ. मुकेश कुमार, फार्मासिस्ट रामवीर सिंह, स्टाफ नर्स अरुणा दीक्षित, स्टाफ नर्स रीना यादव, अमित कुमार, अभिनव यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो-02एयूआरपी 07- यमुना पुल के पास पेड़ की छांव में सुस्ताते पैदल राहगीर। संवाद

फोटो-02एयूआरपी 07- यमुना पुल के पास पेड़ की छांव में सुस्ताते पैदल राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed