फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO SEIZES UNAURTHORISED CLINIC

सीएमओ ने दो फर्जी क्लीनिक किए सील

Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
CMO SEIZES UNAURTHORISED CLINIC
कासगंज में अवैध नर्सिगं होम के विरूद्य छापे मार कार्यवाही करते सीएमओ डा.अनिल कुमार । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सीएमओ ने फर्जी रूप से संचालित दो क्लीनिक को सील कर दिया। ढोलना में आशा कार्यकर्ता क्लीनिक खोलकर अवैध रूप से प्रसव कराने का कार्य करती मिली। वहीं, शहर के नदरई गेट में संचालित क्लीनिक के संचालक पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। सीएमओ की कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार एवं स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह की टीम ने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। ढोलना के गड़ी रोड पर संचालित धनवंती क्लिनिक का संचालन आशा द्वारा किया जा रहा था। क्लीनिक का कोई पंजीकरण भी नहीं था। क्लीनिक पर अवैध रूप से प्रसव कराया जा रहा था, जिसे गंभीरता से लिया गया। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं, शहर के नदरई गेट पर संचालित कृतिका हास्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक पंजीकरण के प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद इस हास्पिटल को भी सील कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करने पर आशा को सस्पेंड किया जाएगा। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। अवैध रूप से क्लीनिक, प्रयोगशाला आदि के खिलाफ निरंतर अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed