{"_id":"612535db8ebc3e79bb06d19a","slug":"cmo-reached-uddaitpur-took-information-from-villagers-mainpuri-news-agr504941518","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव उद्दैतपुर पहुंचे सीएमओ ग्रामीणों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव उद्दैतपुर पहुंचे सीएमओ ग्रामीणों से ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर में मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही। टीम ने शिविर लगाकर बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को उपचार दिया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने गांव में पहुंचकर मरीजों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव के हालात सामान्य हैं। दो दिन पूर्व एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई थी वहीं एक 95 वर्षीय महिला जो एक साल से बीमार चल रही थी उसकी मौत हुई है।
नगर पालिका क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर में पिछले सप्ताह बुखार के मरीज मिले थे। वहीं पिछले सप्ताह तीन मरीजों की मौत हुई थी तब से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में डेरा डाले हुए है। दो मरीजों की मौत की सूचना पर मंगलवार को सीएमओ गांव पहुंचे। यहां पीएचसी कुचेला की टीम डॉ. अमित राजपूत, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मरीजों को उपचार दे रही हैं। सीएमओ को ग्रामीणों ने बताया कि जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक महिला की मौत हार्ट अटैक से आगरा में हुई है वहीं दूसरी महिला 95 वर्षीय वृद्धा एक साल से संक्रमण से पीड़ित थी। मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, विजय कुमार, अजीत यादव, मुकेश बाबू, अरविंद यादव आदि ने गांव में मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया।
------
डेंगू की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
पिछले सप्ताह गांव में बुखार से पीड़ित 16 लोगों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए गए थे। नमूने जांच के लिए आगरा भेजे गए थे। मंगलवार को जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहंी गांव में 35 लोगों की मलेरिया जांच भी कराई गई है जो भी निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने बताया कि गांव के हालात सामान्य हैं।