{"_id":"6486042bf4e7acd1e80720e9","slug":"cmo-found-two-employees-absent-in-health-fair-warned-mainpuri-news-c-25-1-186684-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्य मेले में सीएमओ को दो कर्मचारी मिलने अनुपस्थित, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्य मेले में सीएमओ को दो कर्मचारी मिलने अनुपस्थित, दी चेतावनी
Sun, 11 Jun 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में सीएमओ को दो कर्मचारी मिलने अनुपस्थित, दी चेतावनी
- जिले के 50 केंद्रों पर लगे मेला, 1601 मरीजों को दिया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेलों में 1601 मरीजों का इलाज किया गया। 59 गोल्डन कार्ड बनाए गए और 66 गर्भवती महिलाओं की जांच कराई गई। स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजीव राय ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परौख पर जितेंद्र कुमार एलटी विनीत कुमार वार्डबॉय अनुपस्थित थे। दोनों कर्मचारियों को चेतावनी देकर भविष्य में समय से आने के लिए निर्देशित किया गया। आंगनबाड़ी का स्टॉल नहीं लगाया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीतई पर स्टाफ नर्स रविंद्र सिंह सैनी, एमपीडब्ल्यू, भूपेंद्र यादव, एएनएम मंजू, कमला कुमारी, प्रीति अरविंद कुमार, वार्डबॉय समय से अस्पताल नहीं पहुंचे थे। सभी को चेतावनी चेतावनी दी गई भविष्य में समय से अस्पताल नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां पर भी आंगनबाड़ी का स्टाल नहीं लगा मिला। निरीक्षण के दौरान रविंद्र सिंह गौर, डॉ. एसपी सिंह, मनोज पाल, संदीप जैन, हरिशंकर सिंह उपस्थित थे।