{"_id":"626ecc627cc5e761573f3355","slug":"cmo-found-four-employees-absent-in-health-fairs-mainpuri-news-agr532147844","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को स्वास्थ्य मेलों में अनुपस्थित मिले चार कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को स्वास्थ्य मेलों में अनुपस्थित मिले चार कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सीएमओ को कुसमरा और सठिगवा में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। चिकित्साधीक्षकों को सभी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने पीएचसी कुसमरा, राम नगर, सठीगवा, इलाबास आदि स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कुसमरा पर कल्पना स्टाफ नर्स और कैलाश बाबू फार्मासिस्ट अनुपस्थिति मिले। पीएचसी राम नगर पर सीएचओ मोहित कुमार और 12 आशाओं में से केवल एक ही मौजूद थी। टीकाकरण नहीं किया जा रहा था। आशा को चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। अनुज कुमार यादव मेडिकल अधिकारी को सफाई के लिए निर्देशित किय। पीएचसी सठिगवा पर आरोग्य मेले में फर्नीचर की कमी पाई गई। चिकित्सा अधीक्षक अजय भदौरिया को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। यहां सीएचओ प्रशांत प्रताप और संगीता यादव अनुपस्थित पाए गए। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम सही नहीं मिला। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. शरद यादव, डॉ. राजीव राय एसीएमओ, डॉ. अनिल वर्मा एसीएमओ, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर मौजूद रहे।