फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO absent to get five employees including two doctors

सीएमओ को दो डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी मिलने अनुपस्थित

Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
CMO absent to get five employees including two doctors
मैनपुरी। सीएमओ पीपी सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ मंगलवार को सीएचसी जागीर पर चल रहे नसबंदी शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान सीएमओ को डॉक्टर निखिल गुप्ता, डॉक्टर पंकज तिवारी, पारस गुप्ता बीपीएम, गौरव यादव एलटी, रामनरेश एसटीएस अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण देने के निर्देश डॉक्टर अर्जुन सिंह चिकित्सा अधीक्षक जागीर को दिए। सीएमओ ने सीएचसी जागीर पर लगे महिला नसबंदी शिविर का निरीक्षण करके ओटी की व्यवस्थाएं देखी। लाभार्थियों को रोकने के लिए वार्ड की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंगलवार को 73 महिलाओं का महिला नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया गया। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रो में लगने वाले नसबंदी शिविरों में अधिक से अधिक महिलाओं को नसबंदी कराने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed