{"_id":"5b3b05774f1c1bc0088b456a","slug":"cm-yogi-will-present-the-report-card-of-the-state-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के सामने प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के सामने प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मिशन 2019 में संगठन की तैयारियों को नई रफ्तार देने के लिए पांच जुलाई को आगरा आ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट पेश करेंगे।
इस कार्यक्रम का एक हिस्सा बुद्धिजीवियों को केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यो से अवगत कराना भी है। अमित शाह केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। खास तौर से गरीबों के हित में किए जा रहे उज्ज्वला जैसे काम।
कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जाएगा कि वे इन कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल,उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, शिव प्रकाश भी आंएंगे।

Trending Videos
डेमो इमेज
- फोटो : amar ujala
अमित शाह पहले होटल उत्कर्ष विलास में समीक्षा बैठक करेंगे। फिर सूरसदन में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार को महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अध्यक्षता में बैठक हुई।
सूरसदन चौराहे तक करीब 12 चौराहों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस दौरान ताज व्यू चौराहा से होटल उत्कर्ष विलास तक करीब 1500 कार्यकर्ताओं के विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
अमित शाह पर दस क्विंटल फूलों की बारिश की जाएगी। छीपीटोला चौराहे से नालबंद चौराहे तथा सेंट जोंस चौराहे से सूरसदन तक दोनों तरफ हजारों की संख्या में जनता व कार्यकर्ता होंगे। करीब 20 चौराहों को सजाया जाएगा।

सूरसदन में जुटा सरकारी अमला
पांच जुलाई के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ही नहीं प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम रवि कुमार एनजी, एसएसपी अमित पाठक, एडीए उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र गुप्ता आदि ने सूरसदन का जायजा लिया।
एडीए उपाध्यक्ष ने एडीए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिए। एसएसपी अमित पाठक और जिलाधिकारी पार्किंग की व्यवस्था को लेकर परेशान रहे।