फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Visits Mathura Today Corona Virus Treatment

मथुरा में मुख्यमंत्री: सार्थक प्रयासों से 12 दिन में सूबे में कम हुए कोरोना के केस, दूसरी लहर में बढ़ाएं बेड

Thu, 13 May 2021 04:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 04:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुखिया सूबे में तीन जिलों के दौरे पर हैं, अलीगढ़ के बाद मथुरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यवस्थाएं देखने आए। 

विज्ञापन
Cm Yogi Visits Mathura Today Corona Virus Treatment
मथुरा के अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में आए। उन्होंने यहां बनाए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व सरकारी जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। तैनात अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। सीएम ने पत्रकारों संग बातचीत भी की।

विज्ञापन


कोरोना से लड़ाई चल रही
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई चल रही है, पिछले 12 दिन में पूरे प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या कम हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 20,4000, सक्रिय केस हैं। सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक चार करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। एक दिन में दो लाख 92 हजार टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी लहर में ऑक्सीजन की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की पहली लहर में एल-वन, एल-टू और एलथ्री अस्पताल थे। पहली लहर में एक पॉजिटिव व्यक्ति एल-वन अस्पताल में ही ठीक हो जाता था। लेकिन दूसरी लहर में स्थिति बदली है, अब ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में बेड की संख्या बढ़ी है। ऑक्सीजन की सप्लाई में एयरफोर्स भी मदद कर रही है। सुरक्षा कवच के रूप में टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक 45 प्लस में एक करोड़ 45 लाख को टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना भेदभाव के टीकाकरण
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के मुफ्त टीका लगा रही है। प्रदेश में 26,5000 और मथुरा में 36,000 युवाओं को टीका लग चुका है। ऑक्सीजन के लिए  2,000000 कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। मथुरा में एक्टिव केस की संख्या कम होना शुरू हो गई है। बीमारी से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। बीमारी छुपाएं नहीं बल्कि उपचार कराएं।

गांवों में चल रहा स्क्रीनिंग का काम
प्रदेश के 97 हजार गांव में स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामारी के खिलाफ हमें सामूहिक रूप से लड़ना होगा। कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाना है। जिम्मेदार पदों पर बैठेलोग ऐसी हरकतें न करें जिससे कोरोना की लड़ाई प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें। मास्क पहनें, दो गज की दूरी का पालन करें। सीएम ने पूरे प्रशासन को धन्यवाद देकर पत्रकार वार्ता को समाप्त किया।

चाक चौबंद रहीं व्यवस्थाएं
गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वेटरनरी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा, यहां जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम मथुरा में पहुंचने से पहले अलीगढ़ गए थे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया था। साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था की गईं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेक एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधीनस्थ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed