फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi says Government priority to make spiritual and cultural development of Braj

Janmashtami 2022: वृंदावन में बोले सीएम योगी- ब्रज का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास कराना सरकार की प्राथमिकता

Fri, 19 Aug 2022 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 08:05 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने वृंदावन में अन्नपूर्णा भोजनालय का उद्घाटन किया। इसके बाद टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन
CM Yogi says Government priority to make spiritual and cultural development of Braj
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश की आध्यत्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की प्रतिबद्धता को दोहराया। शुक्रवार को मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि आज हम सब जो कुछ भी करते हैं, उसके पीछे भगवान कृष्ण का उद्घोष, वाणी, मंत्र और उपदेश ही प्रेरणातत्व हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं आधुनिक विकास करना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अच्छा काम कर रहा है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि आज कोई सभ्यता 2700 वर्ष पुरानी है तो कोई 1400, 1700 अथवा 2000 साल पुरानी है। यह सनातन सभ्यता-संस्कृति है, जो आदिकाल से है। भगवान श्रीकृष्ण का आगमन इसी धरा पर आज से करीब 5,000 वर्ष पहले हुआ था। यह ब्रज क्षेत्र की धरती है। यह वृंदावन है, जहां लीलाएं घटित हुई थीं। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से लेकर गुजरात व महाराष्ट्र तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं किसी न किसी स्वरूप में बसी हुई हैं।

विज्ञापन

'धार्मिक स्थलों का कराया जा रहा विकास'

उन्होंने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां की प्राचीन सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ब्रज विकास के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में विकसित हो। प्रदेश विकास की नई दिशा की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना एवं आसपास के आध्यात्मिक पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों का समग्र विकास कराने के साथ उन्हें सहेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi says Government priority to make spiritual and cultural development of Braj
सीएम योगी ने संतों संग ग्रहण किया प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

अन्नपूर्णा भोजनालय का किया शुभारंभ

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने संतों के साथ वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मंगलम परिवार न्यास द्वारा स्थापित अत्याधुनिक रसोई 'अन्नपूर्णा भोजनालय' का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। यह बसें मथुरा के धार्मिक स्थलों के साथ-साथ गांव-गांव तक संचालित होंगी। 

हर साल आते हैं पौने तीन करोड़ भक्त

परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज में हर साल लगभग पौने तीन करोड़ भक्त आते हैं। उन भक्तों के लिए अन्नपूर्णा रसोई का निर्माण कराया गया है। उन्होंने संत विजय कौशल का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संस्था मंगलम न्यास परिवार ने इस भोजनालय के संचालन का बीड़ा उठाया है। न्यास परिवार ने सात करोड़ से बनने वाले यमुना के नवीन घाट के निर्माण का संकल्प लिया है। 

संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि ब्रज के असहाय साधु संतों और लोगों की सुविधा के लिए 250 करोड़ की लागत से छटीकरा में अस्पताल का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंगलम न्यास परिवार ने इतना दिया है कि आगामी दस वर्षों तक हमें किसी से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed