{"_id":"5a412d834f1c1bcf6d8b61d6","slug":"cm-yogi-said-the-work-of-metro-train-in-agra-will-start-from-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः सीएम योगी का आगरा को नए साल का तोहफा, इस महीने से शुरू हो जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः सीएम योगी का आगरा को नए साल का तोहफा, इस महीने से शुरू हो जाएगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और एनसीआर के लोगों को मजेंटा लाइन मेट्रो का तोहफा दिया है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा और कानपुर की जनता को मेट्रो रेल परियोजना उपहार में दी है।
नोएडा के एमिटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समक्ष कहा कि इस वित्तीय वर्ष के अंत में आगरा और कानपुर रेल परियोजना का काम शुरू हो जाएगा।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से बटन दबाकर मजेंटा लाइन मेट्रो (बाटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे।
विज्ञापन
यहां योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में कानपुर और आगरा में भी मेट्रो का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने लूट मचा रखी थी, जिसके कारण यह क्षेत्र 15 साल से उपेक्षा का शिकार हो रहा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बयान के बाद आगरा मेट्रो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर और विधायकों के बीच संशय को भी खत्म हो गया है।

दो कारीडोर की बन चुकी है डीपीआर
METRO RAIL
- फोटो : amar ujala
आगरा में मेट्रो योजना के तहत दो कारीडोर की डीपीआर बन चुकी है। राइट्स संस्था की ओर से प्रस्तुत की गई डीपीआर में योगी सरकार ने संशोधन किया था। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि संशोधित डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी।
एडीए के अधिकारियों के मुताबिक संशोधन डीपीआर बनाने का उद्देश्य केवल इतना था कि क्या आगरा में मेट्रो के स्थान पर यातायात का कोई और विकल्प भी हो सकता है।
मेट्रो ट्रेन के साथ क्या वैकल्पिक इंतजाम होंगे। मेट्रो चलने से पेट्रोल और डीजल की कितनी खपत कम होगी और प्रदूषण पर कितना नियंत्रण होगा। इसके साथ ही मेट्रो के संचालन में वित्तीय साधन कहां से जुटाएं जाएंगे।

कामर्शियल सेंटर भी होंगे स्थापित
demo pic
- फोटो : demo pic
आगरा मेट्रो के संचालन में होने वाला खर्च केवल यात्री भाड़े से निकल सकता है। इसके लिए डीपीआर में कई और विकल्प सुझाए गए हैं। मेट्रो रेल परियोजना के तहत व्यवसायिक केंद्र भी खोले जाएंगे। इनमें शापिंग माल, रेस्टोरेंट आदि की व्यवस्था होगी, जिससे आमदनी बढ़ाई जा सके।