फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi public meeting

2012 में अपराधियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने के साथ मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था : योगी

Tue, 15 Feb 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
cm yogi public meeting
किशनी (मैनपुरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012 में सपा की सरकार में गुंडाराज था। अपराधी और माफिया को सरकारी हेलीकॉप्टर में घुमाने के साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। लेकिन भाजपा की सरकार में उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। अखिलेश यादव को डर है कि उनके इत्र वाले मित्र पर ये बुलडोजर न चल जाए। जो पैसा उन्होंने कई पीढ़ियों के लिए कमाया था, उसे सरकार ने जब्त करके कंगाल करके हाथ में कटोरा देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएम मुख्यमंत्री ने सोमवार को पतारा की चुनावी सभा में कहा कि सपा शासन में गरीबों के राशन, सड़क , बिजली और पेंशन की धनराशि हड़प ली जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार में सभी को पेंशन, राशन, बिजली और पानी मिल रहा है। सपा सरकार में पर्वों पर दंगे होते थे, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, गुंडागर्दी चरम पर थी। भाजपा सरकार आने के बाद गुंडाराज खत्म होने के बाद ही बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया। 36 हजार करोड़ खर्च कर किसानों का कर्ज माफ किया और अवैध बूचड़खाने बंद किए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आने से सपा को दर्द हो रह है। क्योंकि दिन में ये बमबाजी करते थे और रात को डकैती डालते थे। उन्होंने युवाओं को आने वाले पांच सालों में दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का वादा किया। वहीं वर्तमान में वितरण के लिए आए टैबलेट और स्मार्टफोन को दस मार्च के बाद उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सपा ने चुनाव आयोग को शिकायत कर दी है। इसके कारण वितरण का काम रुक गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के एक करोड़ परिवारों को पेंशन दे रही है। इस पेंशन को बढ़ाकर भाजपा ने 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है। इसके साथ ही डबल राशन, किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का भी मुख्यमंत्री ने बखान किया। इस दौरान भोगांव से भाजपा प्रत्याशी और आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, किशनी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, प्रेमसिंह शाक्य, नीता धनगर, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान, रामबाबू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed