{"_id":"609c1f16e20e151a7c5b0669","slug":"cm-yogi-in-agra-today-to-review-covid-initiatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : आज ब्रज के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, शाम को करेंगे कोविड इंतजामों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : आज ब्रज के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, शाम को करेंगे कोविड इंतजामों की समीक्षा
Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
सार
- सुबह जाएंगे अलीगढ़, दोपहर में मथुरा और शाम को आगरा में करेंगे कोविड इंतजामों की समीक्षा
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ब्रज का दौरा करेंगे। सबसे पहले सुबह अलीगढ़ में फिर दोपहर को मथुरा और शाम को आगरा में कोविड इंतजामों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित होकर ठीक होने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार बृज के दौरे पर आ रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोविड अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाएं, ग्रामीण अंचल में संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में बने एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम का सीएम निरीक्षण कर सकते हैं। ऑक्सीजन, दवाइयों व अस्पतालों में बेड के इंतजामों पर चर्चा होगी। सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ पहुंचेंगे। फिर दोपहर मथुरा जाएंगे। मथुरा के बाद शाम चार बजे आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में बने एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम का सीएम निरीक्षण कर सकते हैं।