UP Chunav 2022: कासगंज के सोरोंजी में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा आज, फिरोजाबाद में भी दो चुनावी सभाएं
विधानसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज और फिरोजाबाद में जनसभाएं करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा तीर्थनगरी सोरोंजी के मेला मार्गशीर्ष ग्राउंड में होगी। इसको लेकर जिला प्रशासने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से कार से सभा स्थल पहुंचेंगे। मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियां देर शाम तक चलती रहीं। मैदान के चारों ओर बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सोरोंजी में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर लोग उत्साहित हैं। ढाई माह पूर्व मुख्यमंत्री ने सोरोंजी को तीर्थस्थल का दर्जा दिया है। सभा स्थल पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचने लगे। कछला गेट स्थित बारह पत्थर, कासगंज रोड पर बिजलीघर के समीप व लहरा रोड पर नुमाइश ग्राउंड में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे राजमार्ग पर यातायात में कोई रुकावट न आए।
फिरोजाबाद में दो सभाएं करेंगे
कासगंज के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे सिरसागंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव के समर्थन में गिरधारी लाल इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे टूंडला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर के समर्थन में आरआरएम इंटर कॉलेज बछगांव के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।