फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath Visits To Government Medical College Firozabad

सीएम योगी ने किया फिरोजाबाद का दौरा: स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल, मृतकों के परिजनों से मिले

Mon, 30 Aug 2021 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 02:18 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में वायरल बुखार से चार दिन में 46 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मरीजों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits To Government Medical College Firozabad
मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इसके बाद वह उन क्षेत्रों में गए, जहां वायरल बुखार से मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मरीजों का हाल जाना।   

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय कार्यक्रम के अनुसार फिरोजाबाद पुलिस लाइन में उतरा। यहां प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री दोपहर 1.33 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 
विज्ञापन


एक घंटा मेडिकल कॉलेज में रुके
मुख्यमंत्री योगी करीब एक घंटा से ज्यादा वक्त तक मेडिकल कॉलेज में रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाद मुख्यमंत्री सुदामा नगर पहुंचे। यहां बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि फिरोजाबाद शहर की नई आबादी वाले इलाकों में इन दिनों वायरल बुखार एवं डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। चार दिन में 46 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 

कांग्रेस के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन का प्रयास
मुख्यमंत्री ने रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा से फोन पर वार्ता करके मरीजों की मौतों पर दुख जाहिर किया था। सोमवार को उन्होंने खुद जिले में आकर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed