फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath says government running schemes for cow protection in Mathura

मथुरा में बोले सीएम योगी: बहुत बार दंगों का कारण बनती हैं निराश्रित गाय, गो संरक्षण को सरकार चला रही योजनाएं

Wed, 09 Nov 2022 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 02:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता की आमदनी बढ़ाने के लिए दुग्ध के साथ दुग्ध के बने उत्पाद को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गो संरक्षण का कार्य कर रही है। भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says government running schemes for cow protection in Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गाय निराश्रित होकर सड़कों पर घूमती हैं। बहुत बार ये दंगों का कारण भी बनती हैं। गो संरक्षण के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि नौ लाख से अधिक गोवंश की देखभाल सरकार कर रही है। भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति वेदांत गुरुकुल व इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां पूजन किया। सीएम ने यहां गुरुकुल की ओर से संचालित गो डेयरी प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस डेयरी प्लांट की क्षमता 25 हजार लीटर दूध प्रतिदिन की है। यहां पर गाय के दूध से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने स्कूल परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस्कॉन की स्थापना प्रभुपाद ने की थी। उन्होंने हरे कृष्णा मूवमेंट से सनातन संस्कृति का प्रचार किया। श्रीमद्भागवत गीता और श्रीकृष्ण की लीला, उनकी भक्ति का प्रचार किया। प्रभुपाद ने 108 मंदिर बनाए थे और आज हजारों मंदिर बने हैं। ये मंदिर दुनिया भर में श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नत गोवंश के लिए कार्य करने की जरूरत 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में श्रीकृष्ण बलराम की प्रतिमा के साथ गो दुग्ध प्लांट है। गुरुकुल की गोशाला में उन्नत गोवंश मौजूद हैं। भारतीय नस्ल की उन्नत गोवंश के लिए कार्य करना है। मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय में ये काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि के साथ गोसेवा की भूमि भी बने। 

उन्होंने कहा कि अगर हमें अन्नदाता की आमदनी बढ़ानी है तो दुग्ध के साथ दुग्ध के बने उत्पाद को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय नस्ल के गोवंश से न केवल दुग्ध पदार्थ बल्कि सीएनजी भी बन रही है। इस काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार गो संरक्षण का कार्य कर रही है। भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर इस्कॉन के छात्रों ने बीज मंत्र का जाप कर सीएम का स्वागत किया।

सीएम ने बनाया उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश : हेमा

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। भारत का नवनिर्माण हो रहा है। महिला सुरक्षा और गरीबों के हित के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का सनातन संस्कृति की स्थापना में बहुत योगदान दिया है। मथुरा-वृंदावन में विकास हो रहा है। जल्द ही यमुना शुद्धिकरण का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस्कॉन से मेरा 30 साल से अधिक का नाता है। इस्कॉन के भक्तों ने ही ब्रज का पहली बार दर्शन करवाया और लीलाओं की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed