{"_id":"609df8db82b46a5c924bbae8","slug":"cm-yogi-adityanath-says-377-new-oxygen-plants-will-be-set-up-in-the-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बोले मुख्यमंत्री योगी: नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, प्रदेश में लगेंगे 377 नए प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बोले मुख्यमंत्री योगी: नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, प्रदेश में लगेंगे 377 नए प्लांट
Fri, 14 May 2021 09:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 May 2021 09:43 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 22 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में 1.06 लाख कोविड के एक्टिव केस कम हुए हैं। 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.10 लाख एक्टिव केस थे, जो 12 मई तक घटकर 2.04 लाख रह गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। प्रदेश की रणनीति का ही परिणाम है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। मुख्यमंत्री ने जिले में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल के अलावा कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के साथ ही डैंपियर नगर में संक्रमित परिवार से भी बातचीत की।
विज्ञापन
अलीगढ़ से मथुरा पहुंचे प्रदेश के सीएम ने कहा कि पिछले 22 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में 1.06 लाख कोविड के एक्टिव केस कम हुए हैं। 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.10 लाख एक्टिव केस थे, जो 12 मई तक घटकर 2.04 लाख रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की टेस्टिंग का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन सवा दो से ढाई लाख टेस्टिंग की जा रही हैं, मार्च में टेस्टिंग डेढ़ लाख तक हो रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कोविड की पहली लहर के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में अचानक इसकी आवश्यकता बढ़ गई। मैं बधाई देता हूं प्रधानमंत्री को, जिन्होंने भारतीय रेल और वायुसेना की सहायता से उत्तर प्रदेश की इस आवश्यकता को पूरा किया। पीएम केयर फंड, सीएम केयर फंड, सीएसआर के साथ गन्ना और स्वास्थ्य विभाग की मदद से प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की मंजूरी दी गई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोविड से लड़ने के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। 45 आयु वर्ग में 1.45 करोड़ टीके लगाए गए हैं। 18 से 45 आयु वर्ग में यह टीका 2.65 लाख लगाए जा चुके हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की कोशिश प्रत्येक व्यक्ति का मुफ्त टीकाकरण की है। टीका की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर भी निकाल दिए हैं। अपील की कि जागरूकता के साथ इस महामारी का मुकाबला करें।
मरीज और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करें : योगी
मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग 3:14 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में प्रवेश करने से पहले मुख्यमंत्री के हाथ धुलवाए गए और उन्होंने पीपीई किट न पहनकर हेड कैप, फेस शील्ड और मुंह पर मास्क लगाया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी थे। मुख्यमंत्री पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं को देखने के बाद भर्ती मरीज प्रमोद शर्मा और उनकी पत्नी से बात की।
मुख्यमंत्री ने मरीज से पूछा कि समय पर दवाएं मिल रहीं हैं या नहीं। डॉक्टर आपका ख्याल रखते हैं, समय पर आते हैं। उनके जवाब से संतुष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अमिताभ पांडेय और डॉ. अमन से कोरोना टीकाकरण और सैंपलिंग की प्रगति की जानकारी ली। लगभग 15 मिनट के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रम की ओर चल दिए।
मुख्यमंत्री ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में बने सेंटर में होने वाली कार्य प्रणाली की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री सीधे कोविड कमांड सेंटर पर गए। जहां उन्हें बताया गया कि यहां से सभी अस्पतालों की निगरानी की जा रही है। इस दौरान बीच-बीच में रुककर वार्ड में इलाज करा रहे कई मरीजों के बारे में भी जानकारी की। प्रत्येक हॉस्पिटल के डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के बारे में भी जानकारी लेते रहे।