फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath performed worship at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura

CM Yogi Adityanath: भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से मथुरा दौरे की शुरुआत, सीएम योगी ने जन्मभूमि पर की पूजा

Tue, 13 Dec 2022 11:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 11:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मथुरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed worship at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
भागवत भवन में पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद की। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए। उन्होंने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार की आरती उतारी। 
विज्ञापन

 

सुरक्षा में 1080 जवान मुस्तैद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में 1080 जवान तैनात किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी के साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। सोमवार शाम को पुलिस लाइन में डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जवानों को सतर्क, सजग रहने के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए। 

भगवामय हुई श्रीकृष्ण की नगरी 

योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन को लेकर शहर पूरी तरह से भाजपा मय नजर आया। जगह-जगह फ्लैक्स लगवाए गए तो भाजपा के झंडों से शहर को पाट दिया गया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अधिक से अधिक भीड़ जुट सके, इसके लिए महानगर भाजपा ने पूरी तैयारियां की थीं। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सम्मेलन में 25 हजार की भीड़ आने का दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed