फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM yogi adityanath net Union Ministers discussed Road and Operation Of Metro Train in Mathura   

Mathura: यमुना नदी पर चलेगी स्टीमर, सड़क से लेकर मेट्रो ट्रेन के संचालन तक, भगवान श्रीकृष्ण का शहर हो जाएगा स्मार्ट!

Sat, 25 Jun 2022 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 03:24 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पांच केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर मथुरा के विकास कार्यों को गति देने को लेकर चर्चा की। 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं से मथुरा की सूरत बदलने की योजना है।
 

विज्ञापन
CM yogi adityanath net Union Ministers discussed Road and Operation Of Metro Train in Mathura    
सीएम योगी की केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से सूबे की कमान संभाली है तब से ही कान्हा की नगरी लगातार स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ाती जा रही है। यहां के लिए लगातार नई योजनाएं आती रही हैं। चाहे वह सूर कुटी का जीर्णोद्धार की योजना हो या रसखान की समाधि को पर्यटन के लायक बनाने, मल्टीलेवल पार्किंग, श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, गोवर्धन में बस स्टैंड आदि की सौगात मिली है। 

विज्ञापन


अब राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन के लिए दिल्ली गए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ब्रज के विकास को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन, रेल, जहाजरानी और संस्कृति मंत्रालय के मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें करीब 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं को गति देने पर मंथन किया गया। इन योजनाओं से भगवान श्री कृष्ण का शहर स्मार्ट बनने की ओर कदम बढ़ाएगा।
विज्ञापन

 
सीएम योगी ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री से यमुना नदी में वृंदावन-गोकुल के मध्य जल मार्ग विकसित करने पर चर्चा की, जबकि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ ब्रज 84 कोस परिक्रमा और रिंग रोड के निर्माण पर मंथन किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से बृज क्षेत्र में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने सड़क परिवहन राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ तय किया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को दो और चार लेन विकसित किया जाएगा। पक्की सड़क के साथ कच्ची पटरी पैदल पथ के रूप में बनेगी। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन बाईपास की जल्द डीपीआर बनाई जाएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष ब्रज तीर्थ विकास परिषद शैलजाकांत मिश्र, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगेंद्र प्रताप एवं जय कार्तिक मौजूद रहे। 

1000 करोड़ से बनेगी लाइट मेट्रो, गति शक्ति यूनिट स्थापित

मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग परियोजना के विषय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना पर कार्य रेल मंडल रेल प्रबंधक आगरा देखेंगे। उन्हें इस परियोजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए आगरा में गति शक्ति यूनिट स्थापित कर दी गई है। वह शीघ्र ही मथुरा-वृंदावन लाइट मेट्रो के लिए डीपीआर बनाएगी। इस परियोजना में लगभग 1000 करोड़ की लागत आएगी। 

वृंदावन से गोकुल तक विकसित होगा यमुना जल मार्ग

यमुना में वृंदावन से गोकुल तक 24 किलोमीटर लंबा जलमार्ग विकसित करने की परियोजना पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जहाज रानी एवं जल मार्ग सर्बानंद सोनोवाल के साथ चर्चा की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई। हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि यमुना में नौका एवं उसके संचालन का काम प्रदेश सरकार को करना होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने वृंदावन, गोकुल जल मार्ग की एक समेकित इंटीग्रेटिड डीपीआर मंत्रालय से बनाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed