फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath mathura visits Yogi Adityanath Will Show The Green Signal To Jan Vishwas Yatra

मुख्यमंत्री योगी आज मथुरा में: जन विश्वास यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Sun, 19 Dec 2021 09:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Dec 2021 09:21 AM IST
सार

पौने पांच साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 19वीं बार श्रीकृष्ण की नगरी में आ रहे हैं। वह यहां रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा की जनविश्वास रथयात्रा को रवाना करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath mathura visits Yogi Adityanath Will Show The Green Signal To Jan Vishwas Yatra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पौने दो घंटे तक मथुरा में रहेंगे। रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए हैं। 

विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान से जन विश्वास यात्रा जैंत, चौमुहां, छाता, शेरगढ़, नौहझील होते हुए अलीगढ़ जाएगी। एक जनवरी को यह पीलीभीत पहुंचेगी। प्रदेश में निकल रही छह जनविश्वास यात्राएं 10 जनवरी को लखनऊ में एकत्रित होंगी। यहां पर एक बड़ी जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

मथुरा में होने वाली जनसभा में दावा किया जा रहा है कि करीब 25 हजार की भीड़ मौजूद रहेगी। डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने शनिवार को रामलीला मैदान समेत ब्रीफिंग करके सुरक्षा व्यवस्थाओं को फाइनल टच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री संग मंच पर रहेंगे 28 मंत्री-पदाधिकारी
सूबे के मुखिया योगी आदित्याथ के आगमन से पूर्व रामलीला मैदान को भाजपा और भगवा झंडों से सजा दिया गया है। होर्डिंग्स भी लगा दिए गए हैं। भाजपाई पूरे दमखम से जुटे दिखाई दिए। एक मंच तैयार किया गया है। इस मंच पर योगी समेत 28 वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियों के बैठने की इंतजाम किया गया है। 

इसकी सूची भी भाजपा ने प्रशासन को भेज दी है। इसके अलावा हेलीपैड पर पहुंचने वाले पदाधिकारियों की भी सूची सौंपी गई है। योगी की सुरक्षा का एक दस्ते ने आकर मोर्चा संभाल लिया है। पूरे स्थल की सुरक्षा को परख लिया गया है। महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि करीब 28 पदाधिकारी और मंत्री मंच पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने परखीं व्यवस्थाएं
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार की शाम को रामलीला ग्राउंड में पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कमियां देखने पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों के संग ही नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया।  

देर रात तक ऊर्जा मंत्री ने भाजपाइयों संग मंथन करके भीड़ जुटाने का भी इशारा किया। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, उपाध्यक्ष हेमंत अग्र्रवाल, चंद्रपाल कुंतल आदि भाजपाई पूरे शिद्दत से जनसभा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए थे।

सुरक्षा के चौकस इंतजाम: एसपी सिटी
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया विभाग अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed