Mathura: मथुरा को 25 और इलेक्ट्रिक बसें मिलीं, सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीएम योगी ने शुक्रवार को वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें शहर से गांवों तक संचालित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। शुक्रवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। यह बसें मथुरा के धार्मिक स्थलों के अलावा गांव-गांव तक संचालित होंगी। अभी तक जिन धार्मिक स्थलों पर बसें कम हैं, उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
मथुरा, वृंदावन, बरसाना, राया, टाउनशिप, बलदेव में 24 लो फ्लोर बसें दौड़ाई जा रही हैं। इनमें एक बस को स्टैंड बाई रखा जाता है। शुक्रवार को और 25 लो फ्लोर बसें मिलने से रोडवेज और नगर निगम की बांछें खिल गई हैं। जल्द ही इन बसों का रूट तैयार कराकर दौड़ाया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से सुज्जजित इन बसों के चलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा, रोडवेज के आरएम अशोक कुमार, एसएम अनुराग यादव, एआरएम मदनमोहन शर्मा, एसएस संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इलेक्ट्रिक बसों की है यह खासियत
प्रदूषण मुक्त, वातानुकूलित, पैनिक बटन, दिव्यांगों के लिए रैंप, पांच सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमेटिक दरवाजे, डिजिटल डेस्टीनेशन।
यहां चल रही हैं इलेक्ट्रिक बसें
नौ बसें वृंदावन से श्रीजी बाबा आश्रम, चार वृंदावन से गोवर्धन वाया मथुरा, चार वृंदावन से बरसाना, दो वृंदावन से राया वाया मथुरा, दो वृंदावन से टाउनशिप वाया मथुरा, दो प्रेम मंदिर से छटीकरा होते हुए नए बस अड्डे व वृंदावन से बलदेव वाया बलदेव।
रूट तय होने के बाद जल्द दौड़ेंगी बसें
मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि इन 25 बसों का रूट नगर आयुक्त अनुनय झा और एआरएम मदनमोहन शर्मा के साथ बैठकर तय किया जाएगा। जल्द ही इन बसों को तय रूटों पर दौड़ाया जाएगा।