{"_id":"6384f902715076002b0f1505","slug":"cm-yogi-adityanath-karhal-mainpuri-mainpuri-news-agr5550947176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैनपुरी से जीतने वाले नेताओं ने जनता से छल करके बनाए बंगले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैनपुरी से जीतने वाले नेताओं ने जनता से छल करके बनाए बंगले
विज्ञापन
28एमएनपी-34- करहल में सीएम योगी की जनसभा के दौरान सुरक्षा में तैनात अद्र्धसैनिक बल के जवान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। मैनपुरी लोकसभा सीट से उप चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन में करहल में जनसभा करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग मुद्दों पर सपा नेताओं को घेरा। उन्होंने कहा कि यहां से चुनाव जीतने वाले नेताओं ने जनता से छल कर बड़े-बड़े बंगले बनाए। लेकिन गरीब को छत देने का काम नहीं किया। आज जिन गरीबों की संपत्ति पर माफिया का कब्जा था, उनकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के साथ पिछले कई चुनावों में नेताओं ने छल किया। मैनपुरी और इटावा के गरीबों के घर और मकान माफिया ने कब्जा लिए थे। लेकिन पिछली सरकारों ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। नए उत्तर प्रदेश में इन माफिया की संपत्ति को कुर्क कर गरीबों को आवास योजना के माध्यम से छत मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध को लेकर भी भाजपा सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ गए हैं या फिर जेल में हैं। खनन माफिया और भू-माफिया कभी लोगों की जमीन पर कब्जा करते थे। लेकिन अब उन्हें पता है कि जो कब्जा किया वह तो जाएगा ही साथ में बाप दादा की संपत्ति भी चली जाएगी।
भाषण के बीच-बीच में जोश से लवरेज कार्यकर्ता बुलडोजर बाबा के नारे लगाते रहे। सीएम योगी ने न केवल आवास बल्कि बिजली, पानी और गैस उपलब्ध कराने की भी बात कही। इस दौरान कोरोना काल में सरकार द्वारा बांटे गए राशन की याद दिलाना भी नहीं भूले।
विज्ञापन
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
करहल में सीएम योगी की जनसभा के आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सपा के गढ़ में सीएम योगी की जनसभा के चलते प्रशासन भी सतर्क था। इसी लिए सुरक्षा घेरे को कई चरणों में बांटा गया था। इसमें पुलिस, पीएसी के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया था। खुद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।