{"_id":"5f2d8d3b8ebc3e3d1027da4e","slug":"cm-yogi-adityanath-inauguration-shoe-testing-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी को दीं 12 करोड़ की सौगातें, जूता व्यापार में बढ़ेंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी को दीं 12 करोड़ की सौगातें, जूता व्यापार में बढ़ेंगे रोजगार
Sat, 08 Aug 2020 04:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:50 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी को 12 करोड़ की सौगातें दीं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी आगरा को करोड़ों की सौगात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को ताजनगरी में 12 करोड़ की सौगातें दीं। उन्होंने सींगना में नौ करोड़ रुपये के बजट से तैयार जूते के टेस्टिंग लैब और डिजाइन स्टूडियो का लोकार्पण किया। साथ ही धनौली में तीन करोड़ में बनने जा रहे लैदर गुड्स ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया।
आगरा के अधिकारी और जूता उद्यमी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। सीएम लखनऊ में शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे। आगरा कलक्ट्रेट में अधिकारी और उद्यमी इस कार्यक्रम को न केवल देख रहे थे बल्कि अपनी बात भी रख रहे थे।
कलेक्ट्रेट में डीएम प्रभु एन सिंह, एफमैक अध्यक्ष पूरन डावर, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, एलडीएम सुरेश राम, सहायक निदेशक सीएलई आरके शुक्ला मौजूद थे।

1. फुटवियर इंडस्ट्री में रोजगार बढ़ेंगे : पूरन डाबर
सरकार का यह कदम जूता उद्योग को बढ़ावा देने वाला है। अब हम आगरा में ही टेस्टिंग और डिजाइनिंग कर पाएंगे। इससे उद्यमियों को फायदा मिलेगा ही, साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। युवाओं को अपने हुनर के प्रदर्शन का मौका भी मिलेगा।
2. 1000 तरह की टेस्टिंग होगी
आगरा टेस्टिंग लैब का संचालन कर रही कंपनी स्लीन इंडिया बिज वेंचर लिमिटेड के निदेशक नेशेष अग्रवाल ने बताया कि लैब में लगभग 1000 तरह की फिजिकल टेस्टिंग उपलब्ध है। जिसमें लेदर और फुटवियर कंपोनेंट्स टेस्टिंग, गारमेंट टेक्सटाइल टेस्टिंग, वाटर टेस्टिंग शामिल हैं। उद्यमी इसका न्यूनतम कीमत पर इसका लाभ ले सकते हैं।