फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Adityanath inaugurates women shelter house in vrindavan

देश के पहले अत्याधुनिक महिला आश्रय सदन का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath inaugurates women shelter house in vrindavan
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के नगला रामताल में बने 1000 बेड के कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी, प्रदेश की महिला समाज कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और सांसद हेमा मालिनी ने रिमोट का बटन दबाकर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आश्रय सदन में माताओं की आराधना में और रहन सहन में कोई कमी न हो इसके लिए समय-समय पर मानीटरिंग भी होती रहेगी। प्रदेश में वृंदावन, काशी सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर रहने वाली निराश्रित व असहाय महिलाओं के लिए भी वृद्धावस्था/निराश्रित पेंशन दी जाएगी। आश्रय सदन में रहने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

 

इसके लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना को जल्द ही प्रदेश भर में लागू किया जाएगा। इस योजना में पहले 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं जिनमें बच्चे नाबालिग होते थे उन्हें ही पेंशन दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उम्र की बाध्यता को समाप्त करने के साथ बच्चे बालिग हों या नाबालिग महिला निराश्रित और विधवा है तो वह पेंशन की हकदार होगी। मुख्यमंत्री की घोषणा को सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित विधवा माताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनारस, लखनऊ में बनेंगे ऐसे आश्रय सदन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन महिलाओं के लिए बहुत चुनौती होती है जो समाज के बदले हुए रवैए का सामना करती हैं। महिला आश्रय सदन के संचालन के लिए प्रदेश सरकार 72 लाख रुपए प्रति वर्ष बजट में देगी। ब्रज के विकास के लिए सात क्षेत्रों को तीर्थस्थल घोषित किया, नगर निगम बनाया, हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 
 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि वृंदावन में महिला आश्रय सदन बनाने का मेरा सपना आज साकार हो गया। यह देश का पहला अत्याधुनिक महिला आश्रय सदन है। यहां पर स्किल इंडिया और कौशल विकास के तहत माताओं को स्वरोजगार दिलाने के प्रयास होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से ये आश्रय सदन बेहतर विकल्प हो सकता है। 

मेनका ने कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में नारी निकेतनों एवं बाल संरक्षण गृहों में शोषण व उत्पीड़न की घटनाएं सामने आई हैं, वह निराशाजनक है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब निराश्रित, असहाय महिलाओं के साथ बच्चों को भी एक साथ रखने की योजनाओं पर कार्य होगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन के बाद अब बनारस व लखनऊ में भी कृष्णा कुटीर जैसे आश्रय सदन की स्थापना के लिए काम किया जाएगा।

प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि देश में असहाय, निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को सम्मान जनक जीवन देने के लिए मोदी व योगी सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने आश्रय सदन में कई पौधे भी रोपे। विधवा माताओं ने राधे-राधे का उद्घोष कर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के केंद्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव, रेणुका कुमार, पर्यटन सचिव अश्विनी अवस्थी, महापौर मुकेश आर्य बंधु, तेजवीर सिंह, चेतन स्वरूप पाराशर, मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक प्रताप पाल, रविकांत गर्ग, विनय गोस्वामी, मधु शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed